मंत्रोच्चार के साथ हुआ होलिका रोपण

BY — February 14, 2014

अगली पूर्णिमा पर होगा होलिका दहन

140211उदयपुर। होली पर्व से ठीक पहले वाली पूर्णिमा पर होलिका रोपण किया जाता है जो शुक्रवार को हुआ। शहर के बड़ी होली सहित सिटी पैलेस के माणक चौक में होलिका का रोपण किया गया।

140212बड़ी होली में सागरवंशीय माली समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने विधि विधान से होलिका का रोपण किया वहीं सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में शाम को पूजा-अर्चना के साथ होलिका स्थापित की गई। होलिका स्थापना से पूर्व की सारी रस्में धर्मसभा में कार्यरत पुरोहितजी, कर्मान्त्रीजी एवं धर्मसभा स्टाफ द्वारा पूरी की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *