Header Banner

भारी पड़ा प्रेम का इजहार!

BY — February 14, 2014

राजीव गांधी उद्यान के बाहर बनाया मुर्गा

01_mpeg2videoउदयपुर। प्रेम के प्रतीक संत वेलेन्‍टाइन की याद में मनाया जाने वाला वेलेंटाइन डे आज कुछ नवयुगलों के लिए भारी पड़ गया। तथाकथित संगठनों के प्रतिनिधियों ने ऐसे युवाओं की जबरन धरपकड़ की और युवकों को मुर्गा भी बनाया। अफसोस कि वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई करने के बजाय दोनों को भगा दिया गया।

01_mpeg2video01_mpeg2video01_mpeg2video01_mpeg2videoपाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के चलते वेलेन्टाइन डे को प्रेम के इजहार का दिवस मानकर शहर के युवा भी पार्क, गार्डन आदि जगह पहुंचे। संस्कृति के कथित रक्षक हिंदू महासेना टाइगर फोर्स के श्यााम बाबा के नेतृत्वं में उनके कथित ‘सिपाही’ इन युवाओं के पीछे सुबह से पडे़ रहे। इन्होंने सूरजपोल पर प्रदर्शन कर कार्डों की होली जलाई वहीं दुपहिया वाहनों पर दूधतलाई पार्क पहुंचे। पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मौजूद दो-चार युगलों को वहां से भगाया।

01_mpeg2videoफिर रानी रोड स्थित राजीव गांधी उद्यान पहुंचे जहां मुंह पर स्कार्फ बांधी युवतियों को पहले तो रोकने की कोशिश की फिर पुलिस को देखकर उन्‍हें रवाना किया और युवकों को मुर्गा बनाया। उसी दौरान वहां पहुंचे पुलिस अधिकारी भी युवाओं और कथित ‘सिपाहियों’ को रवाना कर किसी तरह की कार्रवाई से बचते नजर आए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply