Header Banner

सिटी पैलेस म्यूजियम अब ‘एप्स’ पर भी

BY — March 6, 2014

citypalaceउदयपुर। विश्व प्रसिद्ध उदयपुर सिटी पैलेस म्यूजियम की विस्तृत जानकारी अब मोबाइल फोन पर भी देखी-सुनी जा सकती है। देश-विदेश के पर्यटकों को म्यूजियम की अधिक से अधिक जानकारी मिल सकेगी।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि सिटी पैलेस म्यूजियम के मर्दाना एवं जनाना महल के साथ ही मोर चौक, सूरज गोखड़ा एवं अन्य अनेक भागों के फोटो एवं उनकी ऐतिहासिक जानकारी पर्यटक अपने स्मार्टफोन पर एपलीकेशन डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस एप्स की साइज लगभग 23 एमबी है। इसके अलावा पर्यटक अपने फोन पर प्ले स्टोर और एप्स स्टोर पर जाकर उदयपुर सिटी पैलेस म्यूजियम टाइप करके भी इस एपलीकेशन को डाउनलोड कर सकते है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply