Header Banner

मोबाइल टेक्नोलॉजी, क्लाउड कम्प्यूटिंग पर सेमिनार 8 से

BY — March 6, 2014

विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में जुटेंगे देश-विदेश के 250 से अधिक विषय विशेषज्ञ

060305उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्विविद्यालय तथा एआईसीटीई के तत्वावधान में एडवांसमेंट इन मोबाइल टेक्नोलॉजी एण्ड क्लाउड कम्प्यूटिंग पर 8-9 मार्च को दो दिवसीय अंतरराष्ट्री य सेमिनार प्रतापनगर स्थित कम्प्यूटर साईंस एण्ड आईटी सभागार में  होगा।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत में सेमीनार चेयरमैन डॉ. मनीष श्रीमाली ने बताया कि सेमिनार का उद्घाटन शनिवार सुबह 10.30 बजे कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग करेंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगे। सेमिनार के मुख्य वक्ता कढ़ी विश्व्विद्यालय गुजरात के प्रो. एन. एन. जानी होगे। विशिष्ट  अतिथि प्रो. बंकिमचंद पटेल नोर्थ गुजरात विश्वमविद्यालय पाटन, एमडीएस विश्व.विद्यालय अजमेर के डॉ. नीरज भार्गव होंगे। सेमिनार में देश-विदेश के लगभग 250 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।
यहां से आयेंगे विषय विशेषज्ञ : आयोजन सचिव डॉ. गौरव गर्ग ने बताया कि सेमिनार में चीन, अमरीका, नेपाल, श्रीलंका, ईरान, मलेशिया, रूस, आस्ट्रेदलिया, थाईलैण्ड, भारत के महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चण्डीगढ़, केरल, तमिलनाडु, बिहार, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न विश्वीविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ एवं शोधार्थी शिरकत करेंगे।
इन विषयों पर होगा मंथन : आयोजन सचिव चन्द्रेश छतलानी एवं आईटी विभाग के डॉ. दिनेश श्रीमाली ने बताया कि सेमिनार में क्लाउड कम्प्यूटिंग, मोबाइल टेक्नोलॉजी, एप्लीकेशन इन नेचुरल साईंस, एप्लीकेशन ऑफ क्लाउड कप्यूटिंग इन एज्यूकेशन, एप्लीकेशन ऑफ कम्प्यमूटर टेक्नोलॉजी इन फिजिक्स, केमेस्ट्री, जियोलॉजी, बोटनी, मैथ्स, ह्यूमेनिटी एण्ड मैनेजमेंट विषय पर दो दिन में मंथन होगा।
पत्रकार वार्ता में रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र जौहर,  निदेशक,फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, प्रो. एन. एस. राव, निदेशक, साहित्य संस्थान विभाग डॉ. ललित पाण्डेय भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply