जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी की कार्यकारिणी गठित

BY — March 24, 2014

240313उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी की सत्र 2014-15 की नवीन कार्यकारिणी ने कल यूसीसीआई के चेम्बर भवन में शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति वी. के. लाडिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष नितिन सेठ, सचिव अनिल सांखला, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष महावीर वगेरिया, सहसचिव चेतन जैन व कार्यकारिणी सदस्येां करूणा खमेसरा, इन्दु कोठारी, अरूण बोरदिया, मनोज मेहता, मुकेश जैन, यशवन्त कोठारी, राजेन्द्र मोगरा, विमल जैन, हितेश जैन, महेन्द्र पोखरना एवं मनीष दोशी को शपथ दिलाई।

240314प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश जैन ने ग्रुप के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा निर्वतमान सचिव यशवन्त कोठारी ने ग्रुप द्वारा वर्ष 2013-14 में आयोजित किये गये कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आर.सी.मेहता ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सभी को साथ लेकर चलने का आव्हान किया। अध्यक्षता निर्मल पोखरना ने की। सचिव अनिल सांखला ने धन्यवाद दिया। संचालन अरूण बडा़ला ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply