‘झूमर’ में चुने मिस्टर एवं मिस झूमर

BY — March 24, 2014

240308उदयपुर। मां वैष्णोदेवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झूमर‘ के अन्तर्गत एकल एवं समूह नृत्य, लाफ्टर शो, मिस्टर एवं मिस ‘झूमर‘ की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

240309एकल एवं समूह नृत्य के कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने जहॉ एक ओर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर लाफ्टर शो में सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए खूब मनोरंजन किया।

240310महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुरेखा सोनी के सान्निध्य में मिस्टर एवं मिस झूमर का चयन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपने सौंदर्य, प्रतिभा एवं त्वरित बुद्वि से प्रभावित किया। संयोजन बलवीर चन्द्र कौशल एवं प्रतिभागियों का मार्गदर्शन महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने किया।

240311

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply