Header Banner

निर्मल महावीर युवा मंच के अध्यक्ष

BY — April 2, 2014

रितु महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष

020401उदयपुर। महावीर युवा मंच के वर्ष 2014-15 के वार्षिक चुनाव एवं होली मिलन समारोह वुडलैण्ड रेस्टोरेन्ट में हुआ। आगामी सत्र के लिए निर्मल पोखरना को महावीर युवा मंच का अध्यक्ष एवं रितू सिंघवी को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया।

मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर की उपस्थिति में वार्षिक अधिवेशन के आरम्भ में वर्तमान महामंत्री महेश कोठारी ने वर्ष 2013-14 का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। मंच के अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा ने स्वागत करते हुए वर्ष पर्यन्त सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं सभी के सहयोग का आभार व्यक्त किया। मंच के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने आगामी वर्ष के लिए अनेक योजनाओं की रूपरेखा रखी एवं मंच के महावीर जयन्ति पर आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन को अविस्मरणीय बनाने का आह्वान किया है। अधिवेशन के अन्त में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए स्नेहभोज के साथ वार्षिक अधिवेशन का समापन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. Plz acept my request.

Leave a Reply