उदयपुर। लघु उद्योग जगत में लघु उद्यमियों के विकास के लिए सर्वोत्तम कार्यो के लिए इण्डिया SME फोरम द्वारा स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन उदयपुर को बेस्ट MSME अवार्ड से नवाजा गया।
स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई. एस. सिंघवी के अनुसार एस. एस. आई. ए. उदयपुर 34 वर्षों से लघु उद्योग के कल्याण, सुरक्षा व विकास के लिए सतत कार्यरत है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केन्द्रीय उद्योग मंत्री (MSMEs) मंत्री कलराज मिश्र व इण्डिया MSME फोरम की डायरेक्टर जनरल सुषमा मथानिया व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में स्माल स्केल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई. एस. सिंघवी व विधि सचिव दौलतसिंह सिंघवी द्वारा यह अवार्ड एक ट्राफी व 25 हजार रुपए का चेक प्राप्त किया।







