Header Banner

जागी उम्‍मीदें झीलों के भरने की

BY — September 4, 2014

फतहसागर 7 फीट पार

040904उदयपुर। अंचल में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। लेकसिटी में दो दिन से लगातार रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है। सुबह रिमझिम के बाद अचानक सूर्यदेव ने दर्शन दिए और तेज धूप खिल गई। फिर शाम ढलते ढलते अचानक वापस रिमझिम शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी रही।

040908040905040906उदयपुर में दो दिन में करीब तीन इंच बारिश हो चुकी है। मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश दोपहर तक तक रूक-रूक कर जारी रही। कल रात भी रिमझिम से शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे तक झमाझम हुई फिर रिमझिम में बदल गई। सुबह भी मौसम अलसाया सा रहा। सीसारमा नदी से पीछोला में पानी की आवक बरकरार है। सिंचाई विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटों में उदयपुर शहर में 44 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि झाड़ोल में 42 और देवास में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई।

040907झाड़ोल और देवास में लगातार बारिश होने से झीलों के भरने की उम्मीद बढ़ गई है। झीलों में पानी का मुख्य स्त्रोत अब मानसी वाकल और देवास ही है, जहां से पानी की लगातार आवक सीसारमा नदी के जरिये बनी हुई है। सीसारमा सुबह तीन फीट तथा नांदेश्वर चैनल चार फीट पर बह रहा है। फतहसागर का जल स्तर सवा सात फीट तक पहुंच गया और पीछोला का जल स्तर अब आठ फीट हो चुका है। जिले में अन्य खेरवाड़ा में 15, जयसमंद में 20, ऋषभदेव में 12, कोटड़ा में 36 और गोगुन्दा में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply