स्थानीय प्रतिभाओं का फाइनल चयन आज

BY — October 9, 2014

091005उदयपुर। नगर निगम के दीपावली मेले के तहत 14-15 अक्टूबर को होने वाले कलाकारों के चयन के लिए दूसरे दिन भी नगर निगम सभागार में कलाकारों ने दूसरे राउण्ड में अपनी प्रस्तुतियां दी।

091004प्रवक्ता केके कुमावत ने बताया कि आज द्वितीय राउण्ड में संगीत, वाधयंत्र, मिमिक्री आदि 60 प्रतिभागियों में से 30 कलाकारों का एवं एकल नृत्य एवं सामुहिक नृत्य के 30 प्रतिभागियों में से 20 प्रतिभागियों का निर्णायकों ने चयन किया। चयनित प्रतिभागियों को तीसरे राउण्ड हेतु शुक्रवार को वापस बुलाया गया है। इसमें चयनकर्ता 14 को होने वाले स्थानीय प्रतिभा कार्यक्रम हेतु कलाकारों का फाइनल चयन करेंगे। जिनका फाइनल चयन होगा, उनको पुनः मंच पर अच्छी प्रस्तुति हेतु चयनकर्ताओं द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

091006साथ ही जिन स्कूलों के 15 अक्टूबर को आयोजित लोक संस्कृति दिवस पर प्रस्तुति हेतु आवेदन प्राप्त हुए है उनका 13 अक्टूबर को ऑडिशन होगा। ऑडिशन में अंध विद्यालय की बालिका तस्मीन बोहरा ने ए वतन तेरे लिये गाने पर अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित आमजन का दिल जीता। ऑडिशन के दौरान मेला संयोजक हेमलता शर्मा, पार्षद राजकुमारी मेनारिया, राकेश खोखावत, मोहनदेवी सुथार, कंचन सोनी, मुस्लिम अली बन्दुकवाला आदि पार्षदों ने प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का उत्सावर्धन किया। निर्णायक मनमोहन भटनागर, डांस कोडियोग्राफर अमित माली, वीना लौहार ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम में प्रस्तुति सुधार हेतु टिप्स दिये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *