Header Banner

मुख्यमंत्री का बयान उनके मन की आवाज : रघुवीर

BY — October 9, 2014

091003उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुवीर मीणा ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के बयान राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की यह जीत किसी व्यक्ति विशेष की न होकर पूरी पार्टी की जीत है पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं की मन की आवाज निकल रही है।

देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश की मुख्यमंत्री के बीच अब वाकयुद्ध शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विपक्षी पार्टियों के बजाय अब उन्हीं की पार्टी की मुख्यमंत्री ने उनके विरोध में तीखे प्रहार करना शुरू कर दिया है। इससे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा की आपसी खींचतान खुलकर जनता के सामने आ गई है जिसका असर निश्चित ही प्रदेश के विकास पर होगा। भाजपा ने शुरू से ही यह प्रचारित किया कि नरेन्द्र मोदी के कारण ही विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को इतना भारी बहुमत मिला है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply