Header Banner

घुटने की एमआरआई पर वार्ता

BY — October 12, 2014

SONY DSCउदयपुर। उदयपुर आर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा आज सतत् चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम के तहत होटल हिलटोप में घुटने की एमआरआई विषय पर वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के मुख्य अतिथि गुजरात इमेजिंग सेन्टर के निदेशक डॉ. हेमन्त पटेल ने विषय पर गहराई से जानकारी दी।

डॉ. शाह ने कंधे की एमआरआई विषय पर प्रकाश डाला। डॉ. जयदीप शाह ने गठिया के विभिन्न प्रकार एवं चिकित्सा विषय पर शोधपरक जानकारी दी। इस शैक्षिक कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस. चुण्डावत एवं सह-अध्यक्षता डॉ. ए.के.मेहरा ने की। कार्यक्रम का संचालन सोसायटी सचिव डॉ. अनुराग तलेसरा ने किया। धन्यवाद सोसायटी अध्यक्ष डॉ. बी.एल.कुमार ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply