Header Banner

युवा महोत्सव के लिए विद्यापीठ का दल रवाना

BY — November 18, 2014

181103उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का 40 सदस्यीय दल मंगलवार को अजमेर में 30वां अन्तर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव (पश्चिम जोन) 19 से 23 नवम्बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रवाना हुआ।

कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। टीम के संयोजक डॉ. धीरज जोशी तथा नेहा सिंघवी ने बताया इस द्वारा वन एक्ट प्ले समुह गान क्विज, वाद विवाद, लोक नृत्य तथा लोक संगीत स्पोर्टस फोटोग्राफी सहित अन्य प्रतियोगितओं में भाग लेगें। समारोह महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply