Header Banner

विवाहिता ने किया आत्मदाह

BY — January 1, 2015

– शादी के बाद संतान नहीं होने से थी परेशान, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

010103उदयपुर। शादी के तीन साल बाद भी संतान नहीं होने से परेशान विवाहिता ने आत्मदाह कर लिया। गत रात इलाज के दौरान एमबी अस्पताल में मौत हो गई। विवाहिता सागवाड़ा थाना क्षेत्र के पंचवटी गांव की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार सागवाड़ा थाना क्षेत्र में पंचवटी निवासी तारा (23) पत्नी नरेश डेंडोर ने मंगलवार को स्वयं पर केरोसीन डाल कर आग लगा दी। हादसे में तारा गंंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तारा को सागवाड़ा अस्पताल में ले जाया गया जहां तारा को प्राथमिक उपचार कर उदयपुर के एमबी अस्पताल में रैफर कर दिया। मृतका के पिता रातेड़ा टामटिया सागवाड़ा निवासी राजेंग पुत्र नाथू खराड़ी ने बताया कि तारा की शादी तीन वर्ष पूर्व नरेश पुत्र कांतिलाल के साथ की थी। शादी के बाद से उसके कोई संतान नहीं होने से वह काफी परेशान रहती थी। इसी परेशानी के चलते तारा ने आत्मदाह किया। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply