Header Banner

अवैध हथियार रखने के मामले में तीन आरोपी रिमांड पर

BY — January 1, 2015

Police_capउदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने बुधवार शाम को खेरादीवाड़ा स्थित मकान पर दबिश देकर अवैध हथियार करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सुबह न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस को मुखबिर की खेरादीवाड़ा में तीन युवक अवैध हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली। एएसपी सिटी राजेश भारद्वाज एवं वृत्ताधिकारी वृत नगर पूर्व माधुरी वर्मा के निर्देशन में गठित टीम में सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भरत योगी, कांस्टेबल उम्मेदराम, समय सिंह, गोविन्द सिंह, भूपेन्द्रसिंह की टीम बनाकर खेरादीवाड़ा में घूम रहे तीनों युवकों ने हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने रंगीला भैरूजी के पास खेरादीवाड़ा निवासी सोहेल पुत्र इकबाल खान, कुंजरवाड़ी निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ सलमान पुत्र अब्दुल रशीद और निजाम पुत्र मोहम्मद इकबाल होना बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से देसी पिस्टल और एक के पास एक कारतूस और एक के पास दो कारतूस मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से रिमांड पर भेज दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply