विदेशी विद्यार्थियों ने देखी पेसिफिक यूनिवर्सिटी

BY — March 14, 2015

140302उदयपुर। इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया, आयरलैण्ड, जर्मनी एवं नॉर्वे से आए विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत उदयपुर के पेसिफिक विश्वविद्यालय का दौरा किया।

रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने बताया कि भ्रमण के साथ विद्यार्थियों ने पेसिफिक की टीम से मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया तथा शैक्षणिक दृष्टिकोण से विभिन्न संकायों, विषयों एवं  विद्याओं में उपलब्ध डिग्री,  डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विश्वविद्यालय की रिसर्च के क्षेत्र में महती भूमिका के मद्देनजर विद्यार्थियों ने न केवल  पीएचडी रिसर्च में उपलब्ध विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जाना बल्कि पेसिफिक विश्वविद्यालय से जुड़ने की इच्छा भी जाहिर की। इस अवसर पर पाहेर सचिव राहुल अग्रवाल, अध्यक्ष प्रो. बीपी शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *