Header Banner

कलश पूजन, जल प्रतिष्ठा के साथ ध्वजारोहण

BY — March 18, 2015

तीन दिवसीय नव सम्वत्सर महोत्सव का आगाज 19 को

180310उदयपुर। नव सम्वत्सर महोत्सव के तहत श्रीराम मन्दिर हिरण मगरी में मंगल कलश पूजन, पंच देव पूजन, मूर्तियों की चल प्रतिष्ठा‍, विभिन्न नदियों से लाये पवित्र जल की जल प्रतिष्ठा, तथा षोडशोपचार पूजन कर विभिन्न अनुष्ठाठन मंत्रोपचार के साथ पूर्णाहूति के साथ हुए।

पंडितों ने मंत्रोचार और वैदिक विधि से प्रतिश्ठा को पूर्ण किया। दो घंटे तक चले पूजन में वैदिक मंत्रों के साथ सप्त नदियों गंगा, यमुना, कृष्णा , कावेरी, गोदावरी, नर्मदा के विशेष मंगवाए गए जल से तथा सरस्वती (सांकेतिक) जल को स्थापित किया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
तीन दिवसीय नव सम्वतसर महोत्सव का आगाज गुरुवार को नीमच माता से ज्योति लाकर होगा। फतहसागर की पाल पर शाम 5.30 बजे नव सम्वतसर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मेवाड़ के चुनिंदा समूह नृत्य प्रस्तुति देंगे। विजेताओं को रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर 15 हजार रुपए के पुरस्कार प्रदान करेगा। भारतीय संस्कृति व परम्परा को बनाए रखने और भारतीय वेश और परिवेश से जोड़ने की दृष्टि से 12 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के लिये पगड़ी सजाओ का आयोजन भी होगा। चयनित ऑटो चालकों का सम्मान किया जायेगा जिन्होंने हमेशा सड़क के नियमों की पालना करते हुये समय -समय पर समाज में अपने योगदान से एक नई मिसाल कायम की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply