टेक फेस्ट में झूमे सीटीएई के विद्यार्थी

BY — March 24, 2015

240311उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठक, प्रौद्योगिकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय में हुए ‘टेक फेस्ट-2015’ में अभियांत्रिकी छात्र समुदाय झूम उठे। इस दौरान विभिन्ना प्रतिस्पंर्धाएं हुई।

सामाजिक प्रतिबद्धता का दिया संदेश
महाविद्यालय के अधिष्ठांता डॉ. बीपी नंदवाना ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों में सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए अनेक संदेश दिए गए। नाटिका में भविष्य में जल की कमी का अहसास दिलाने हेतु यह दर्शाया गया कि जल का विभिन्न तरीकों से सरक्षंण किया जाना चाहिये अन्यथा यदि जल दोहन की यही गति रही तो भविष्य में जल को लेकर लोगों में मुकदमेबाजी भी हो सकती है। संसद में चल रहे भूमि अधिग्रहण विधेयक पर विभिन्न दल किस प्रकार राजनीति कर रहे हैं दिखाया गया।
240312एक अन्य नाटक में सोशल मीडिया का युवाओ पर कुप्रभावों और उनके द्वारा समय बरबाद करने पर कटाक्ष किया। एक अन्य नुक्कड़ नाटक में बाल विवाह एवमं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरितियों पर व्यंग करते हुऐ निशाना साधा एवंम उन्हे दुर करने में युवाओं का आहवान किया। एक अन्य नुक्कड़ नाटक में यौन शिक्षा की आवश्यक्ता को दर्शाते हुए युवाओं में यौन जनित रोगों एवं उनके निवारण पर जानकारी दी। नुक्कड़ नाटिकाओं में छात्र छात्राओं के उत्साह एवं अभिनय क्षमता को देखकर दर्शकों के साथ निर्णायक भी दंग रह गये एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंजा दिया।
240313तकनीकी ज्ञान से दिखाया दम
टेक फेस्ट के दूसरे दिन होने वाले कार्यक्रमों में तकनीकी ज्ञान एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में ब्रेक द कोड में 100 से अधिक, काउंटर स्ट्राइक एवं रोबोरेस में 20 से अधिक टीमों ने भाग लिया। काउंटर स्ट्राइक के प्रथम चरण में सी भाषा से संबंधित वस्तुनिश्ठ प्रश्नों का एवं द्वितीय चरण में प्रोग्रामिंग की परीक्षा ली गई।
आज होने वाले हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुल 61 तथा अंग्रेजी वाद-विवाद में 91 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। हिन्दी वाद-विवाद ’’विश्व में धर्म ने आम नागरिक को लाभ से अधिक हानि पहुंचाई है’’ एवं अंग्रेजी वाद-विवाद ’’लोकतंत्र में अक्सर होने वाले सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन अराजकता को बढावा देते हैं’ विषय पर हुई जिसमें प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। महाविद्यालय सभागार में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रसों यथा श्रृंगार रस, वीर रस, हास्य रस आदि से ओत-प्रोत रचनाओं का काव्य पाठ कर सभी का दिल जीत लिया। फेस पेन्टिंग ;मुख चित्रण में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न झांकियों का सजीव चित्रण किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *