Header Banner

मोदी के नवरत्नों में एक ‘राजू’ उदयपुर में

BY — March 24, 2015

240310उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने व आमजन को सफाई हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं प्रधानमंत्री के नौ रत्नों में एक राजु श्रीवास्तव मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। वे यहां निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं।

240309मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने यहां मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप स्मा रक पहुंच पुष्पांजलि अर्पित की। वे बुधवार को नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान के मुख्य अतिथि होंगे। राजु श्रीवास्तव, नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने व स्वच्छ भारत के निर्माण का संदेश देंगे। नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के अनुसार 12ः00 बजे स्वरूप सागर के समीप हेडगेवार पार्क रोड़ पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की जाएगी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर 9 से 27 मार्च तक यह अभियान चल रहा है जिसके अन्तर्गत यह कार्यक्रम होगा। भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के पश्चात पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस-वार्ता को संबोधित कर राजू श्रीवास्तव दोपहर को वायुयान से मुम्बई प्रस्थान कर जाऐंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply