Header Banner

रोटरी मेवाड़ ने दिये भूकम्प पीडि़तों के लिए 1 लाख रुपए

BY — May 2, 2015

020503उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ ने पिछले दिनों नेपाल में आये भूकम्प से पीडि़तों को आर्थिक सहायता के लिए आज 1 लाख रूपयें का चैक रोटरी ह्यूमेनिटी फाउण्डेशन के नाम पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी एंव प्रान्तपाल मनोनीत रमेश चौधरी को सौंपा।

क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि यह चेक रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के प्रान्तपाल रमेश अग्रवाल के जरिये नेपाल भिजवाया जाएगा जहां इसकी राशि को भूकम्प पीडि़तों में वितरीत की जाएगी। क्लब सदस्यों अध्यक्ष अनिल महेरात, सचिव चेतनप्रकाश जैन, डा लोकेश जैन, सुरेश जैन, प्रेम मेनारिया, डा अरूण बापना, हंसराज चौधरी, योगेश पगारिया, पवन कोठारी, डॉ. रीना राठौड़, पंकज भाणावत, संदीप सिंघटवाडिय़ा, अमिताभ गोयल, डा आनन्द झा, अमित जैन व पुष्पेनन्द्र जैन ने सामूहिक रूप से राशि एकत्रित कर इसे रोटरी पदाधिकारियों को सौंपा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply