Header Banner

सिंघवी अध्यक्ष, कोठारी सचिव

BY — May 2, 2015

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी

020502उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2015-16 की नवगठित कार्यकारिणी में श्याम एस सिंघवी अध्यक्ष चुने गए।

नोमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश जावरिया ने बताया कि अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति में हुई आम सभा में गठित कार्यकारिणी में दिनेश कोठारी सचिव, सतीश जैन उपाध्यक्ष, अजय वर्मा कोषाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश बालदी सामाजिक सचिव, अरूण बोरदिया साहित्य सचिव एवं अरविंद शाह, सीएस नैनावटी, लुकमानी शाबियाजरी, विकास जैन सदस्य मनोनीत किए गए। निवर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल ओरडिया ने स्वागत एवं निवर्तमान सचिव मुकेश बोहरा ने धन्यवाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिंघवी ने आगामी वर्ष में किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply