Header Banner

ग्रीष्मकालीन शिविर सृजन 16 से

BY — May 2, 2015

महावीर युवा मंच संस्थान का आयेाजन

020507उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान द्वारा आगामी 16 मई से 30 मई तक सृजन-2015 ग्रीष्मकालिन शिविर का आयोजन होगा। शिविर में नृत्य, ऐरोबिक्स, योगा, जुम्बा, एक्युप्रेसर आदि के प्रशिक्षण दिये जाएंगे।

संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि महिलाओं को एंकरिंग,  सेल्फ हिलिंग, खाद्य संग्रहण विभिन्न प्रकार के सलाद, सूप, नाश्ते, केक, ब्राउनी, आईक्रिम, चॉकलेट, साउथइण्डिय खाना, मिठाईयां, सलाद सजावट, टेबल सजावट, हेयर केयर एवं व्यक्तित्व निखार जैसी कई गतिविधियों के प्रशिक्षण भी दिये जायेगें। 15 दिवसीय ग्रीष्मकालिन शिविर की संयोजना के लिए कुसुम जारोली, स्नेहलता वागरेचा, श्रीमती सुमन डामर, उर्मिला नागौरी, मंजू फत्तावत की संयोजकिय समिति बनाई गई है। शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं के रजिस्ट्रेशन 6 मई को प्रात: 11 बजें से 1 बजे तक उदिया पोल स्थित होटल गोरबन्ध पर किये जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply