Header Banner

आपसी सौहार्ध एंव भाईचारे का प्रतीक सीनेप्स : सिंह

BY — May 4, 2015

सीनेप्स-2015 प्रारम्भ

030502उदयपुर। रविन्द्रनाथ टैगोर मेडीकल कॉलेज के छात्रसंघ परिषद द्वारा आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह सीनेप्स-2015 कॉलेज के सभाभर में प्रारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य एंव नियंत्रक डॉ. डीपी सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

उन्होंने कहा कि इस आयेाजन के पीछे मुख्य उद्देश्य मेडिकल विद्यार्थियों के भीतर छिपी साहित्यिक एंव संास्कृतिक प्रतिभाओं को बाहर लाना है। इस आयोजन से निश्चित रूप से जहां सभी में आपसी सौहाद्र्ध एंव भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा वहीं यह उनके बीच आपसी सयमन्वय की प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ.विनय जोशी ने इस अवसर पर सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। सप्ताह के प्रथम दिन वाद-विवाद, रंगोली एवं एड फेस्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा सभी विजेता प्रतियोगियों को पुरूस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply