Header Banner

स्थानांतरण के बाद पूर्व कलक्टर का सम्मान

BY — May 5, 2015

050501उदयपुर। अणुव्रत समिति ने पूर्व जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर के स्थानांतरण पर उन्हें उनके निवास पर समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी। उनका स्थानांतरण जयपुर नगर निगम में सीईओ के पद पर हुआ है।

जिला कलक्टर द्वारा उनके कार्यकाल मे अणुव्रत समिति द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति द्वारा अणुव्रत के सिद्धांतों के अनुरूप  कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों, नेपाल के भूकम्प पीड़ितों को कम्बलें भेजकर तथा रक्तदान एवं चिकित्सा के केम्प लगाकर मानव सेवा के नये आयाम स्थापित किये। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गणेश डागलिया, महामंत्री अरुण कोठारी, शब्बीर मुस्तफा, पार्षद नजमा मेवाफरोश, निर्मल कुणावत, डॉ. नीरज कोठारी, सुबोध कोठारी आदि कई सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply