Header Banner

वरिष्ठ सदस्यों ने खेलों से ताजा की बालपन की यादें

BY — May 8, 2015

080504उदयपुर। रोटरी क्लब द्वारा बीति रात्रि सुखाडिय़ा सर्किल स्थित न्यू ट्रेक एन्टरटेनमेन्ट जोन में बैठक हुई जिसमें महिला-पुरूषों के साथ-साथ बच्चों ने भी इस जोन में विभिन्न प्रकार खेलों का आनन्द लिया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. बीएल सिरोया ने बताया कि बैठक में क्लब के वरिष्ठ महिला-पुरूष सदस्यों में से किसी ने कार चलाकर तो किसी ने बाईक चलाकर अपने बालपन की यादें ताजा की। कुछ सदस्यों वहां बास्केट में बॉल डालकर अपने स्कूल व कॉलेजों की यादों को पुन: जीवित किया तो उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। कुछ सदस्यों ने कैरम खेलकर बचपन में अपने मित्रों के साथ खेले गये कैरम की यादें ताजा की। टीवी पर दिखाने जाने वाली फ्री स्टाईल कुश्ती को जब सदस्यों ने कम्प्यूटर पर अपने हाथों से खेला तो चेहरे पर मुस्कान खिल गई। बच्चों ने हेलीकोप्टर उड़ाया तो कुछ ने वहां झूलों का आनन्द लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. बीएल सिरोया, सचिव डॉ. एनके धींग, प्रांतपाल मनोनीत रमेश चौधरी, अध्यक्ष निर्वाचित गजेन्द्र जोधावत, विजय अरोड़ा, पीएल पुजारी, दिलीप शाह, डॉ. बीएल जैन, जेएम गुप्ता, केपी गुप्ता, दीपक मेहता, प्रभा डूंगरवाल, एमसी सिंघवी, पदम दुगड़ रोटरी एन्स के साथ मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply