Header Banner

राज्यस्तरीय लेखन के प्रतिभागियों का सम्मान

BY — May 8, 2015

080503उदयपुर। इंडियन ऑथर एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

एसोसिएशन के राज्य प्रतिनिधि अश्विनी बग्गा ने बताया कि प्रथम वर्ग में संस्कार स्कूल, जयपुर की वंशिका पारीक ने प्रथम स्थान तथा सीडलिंग मॉर्डन पब्लिक स्कूल, उदयपुर की हर्षिनी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में सर पदमपत सिंघानिया विश्वहविद्यालय के दीपक जॉर्ज ने प्रथम एवं बीएनपीजी गर्ल्स कॉलेज की अलीषा हुसैन टोबवाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बग्गा ने बताया कि संस्था द्वारा छात्र छात्राओं के विभिन्न वर्गों के लिए इस वर्ष जुलाई माह से अन्य कार्यक्रम एवं गतिविधियां प्रारम्भ की जाएंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply