Header Banner

मास्टर-की खरीद लो भक्ति की : सुभुषणमति

BY — May 8, 2015

आचार्य अभिनन्दन सागर का जयन्ती महोत्सव

080501उदयपुर। पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पायड़ा में आचार्य अभिनन्दन सागर का 73 वां जन्म महोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक शांतिधारा होगी।

पायड़ा मंदिर में विराजमान प्रखर वक्ता बालयोगिनी आर्यिका रत्न सुभूषणमति माताजी संसघ के सानिध्य में सवेरे 10 बजे महामस्तकाभिषेक होगा। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया ने बताया कि आर्यिका श्री ने बताया कि भगवान की पूजा- भक्ति प्रत्येक भक्त को अवश्य करना चाहिए लेकिन भक्ति के साथ विवेक भी उतना ही आवश्यक है। प्रभु भक्ति एवं गुरू भक्ति से संसार के हर कार्य सुलभ एवं सुखदायी बनते है। गुरू के चरणों की सच्ची भक्ति इंसान को भगवान बनाती है। जिसके पास भक्ति की मास्टर-की है वह मोक्ष के कपाट को शीघ्र ही खोल देता है। मंदिर अध्यक्ष रमेशचन्द्र जैन बताया कि रविवार सुबह 8 बजे पायड़ा स्थित पदमप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर से शोभायात्रा के रूप में रैली निकाली जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply