उपनिदेशक शीतल अग्रवाल को ई-गवर्नेंस अवार्ड

BY — July 5, 2015

050705उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा ई-गवर्नेस को बढ़ावा देने तथा डिजीटल राजस्थान के सपने को पूरा करने के लिए आईटी के क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृ त करने के तहत उदयपुर में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की उपनिदेशक शीतल अग्रवाल का चयन ई-गवर्नेस अवार्ड के लिए किया गया है। अग्रवाल को यह पुरस्कार सूचना प्रौद्योगिकी दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए जाएगा।

डिजीटल राजस्थान सप्ताह के मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा के तहत अग्रवाल को द्वितीय श्रेणी के तहत ई-गवर्नेस परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के अंतर्गत अग्रवाल को स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। अग्रवाल को यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता और जिले के प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *