महेशाश्रम के पालने में छोड़े गए नवजात की मौत

BY — July 27, 2015

maheshashramउदयपुर। शहर के चित्रकूटनगर स्थित महेशाश्रम के पालने में छोड़े गए नवजात की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह नवजात बेहद ही कमजोर है और मात्र 700 ग्राम वजन था और नर्सरी में भर्ती था।

चित्रकूट नगर स्थित महेशाश्रम के बाहर लगा रहे पालने से गुरूवार शाम को करीब साढ़े छह: बजे घंटी की आवाज सुनकर आश्रम में काम कर रही महिलाओं ने बाहर आकर देखा तो एक नव जन्मा बच्चा आश्रम के पालने में पड़ा था। देवेन्द्र अग्रवाल के अनुसार बच्ची की डिलीवरी एक्स्ट्रा प्रीमेच्योर है और मात्र 700 ग्राम वजन है। इसे तत्काल एम.बी. चिकित्सालय की नर्सरी में ले जाया गया। जहां पर बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नर्सरी में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान इस बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव आश्रम के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *