पत्नी बाहर ट्रेनिंग में थी
उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी बाहर ट्रेनिंग में गई हुई थी।
पुलिस के अनुसार प्रवीणसिंह (37) पुत्र प्रतापसिंह राणावत निवासी सादड़ी पाली हाल आदर्श नगर पुलां कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसकी दवाईयां भी चल रही थी। युवक उदयपुर में मार्बल ट्रेडिंग करता था। इसकी पत्नी ट्रेनिंग में उदयपुर से बाहर थी। मंगलवार शाम युवक दवाएं लेने के बाद अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। पड़ोसियों ने देखा तो तत्काल घर में जाकर उसे उतारकर निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां उपचार के दौरान इस युवक की मौत हो गई। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।














