उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक फाईनेंस कंपनी की ओर से एक युवक के खिलाफ ट्रेक्टर पर लोन लेकर नहीं चुकाने और ट्रेक्टर को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार एक फाईनेंस कंपनी के लीगल एडवाईजर ने मामला दर्ज करवाया कि अरविंद पुत्र शंकरलाल मीणा निवाीस उपली सिंगरी झाडोल ने इस फाईनेंस कंपनी से एक ट्रेक्टर 4 लाख 30 हजार रूपए का लोन लिया था। इसके एवज में मात्र 37 हजार 900 रूपए ही दिए। शेष लोन नहीं चुकाया और ट्रेक्टर भी खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.