Header Banner

फैक्ट्री से भंगार चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

BY — October 16, 2015

Police_capउदयपुर। शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने फैक्ट्री से भंगार चोरी करने में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार नरेश सोनी की कलड़वास स्थित एक सोप स्टोन की फैक्ट्री में से गत दिनों अज्ञात चोर अंदर घुसे और चोरों ने फैक्ट्री परिसर में से रखे दो प्लेटें और करीब 30 हजार रूपए का भंगार चुरा ले गए थे। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और रिको क्षेत्र में संदिग्धावस्था में घूमते हुए दो आरोपी राजू पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी खोखादरा होली फला खेरवाड़ा और रोशनलाल पुत्र शांतिलाल मीणा निवासी मसारों की ओबरी फलां साबला ऋषभदेव को दबोचा था। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले चल रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से चोरी किए भंगार की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply