Header Banner

महापौर के अहम् ब्रह्मास्मि के तेवरों से नाराज पार्षद

BY — November 7, 2015

निगम के पार्षद ही महापौर से नाराज
कड़क रवैये के कारण हो रही है नाराजगी

071106उदयपुर। नगर निगम के दीपावली मेले में जहां पार्षदों की महापौर से नाराजगी बढ़ रही है वहीं सिवाय बॉलीवुड सिंगर सोनू कक्कड़ की नाइट को छोड़कर मेले में भीड़ तक एकत्र नहीं हो पाई है।

071107महापौर के तेवर अहं ब्रह्मास्मि जैसे ही हैं तो पार्षदों में नाराजगी तक है जो सिर्फ नाममात्र को लेकर औपचारिकता पूरी करने मेले में जा रहे हैं। पार्षदों की शिकायत यह है कि मेले में बनी 18 समितियों में सभी पार्षदों को दिखावे के तौर पर शामिल तो कर लिया गया लेकिन उनसे पूछा तक नहीं जाता। कार्यक्रम को लेकर उनकी राय तक नहीं ली जाती। चौथे दिन सोनू कक्क ड़ की नाइट को छोड़कर अब तक नाममात्र का मेला ही रह गया है। पांचवे दिन लाफ्टर नाइट में भी दर्शक दो घंटे बाद ही रवाना हो गए। शुक्रवार रात को शहरवासियों के साथ-साथ पार्षद भी कोस रहे थे, मजा किरकिरा कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply