बैंक मैनेजर के सूने घर से चोरी

BY — December 8, 2015

081204उदयपुर। खेरवाड़ा में अज्ञात चोरों ने एक बैंक मैनेजर के मकान का ताला तोडक़र अंदर से सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा निवासी बैंक मैनेजर लक्ष्मणलाल मीणा उदयपुर में रहता है। खेरवाड़ा में उसके मकान में खेरवाड़ा में ही अध्यापिका पुत्री अकेली रहती है। उसका दामाद डॉ. अनिल अहारी जो सायरा में चिकित्सक है और उदयपुर में रहता है। शनिवार को उसकी पुत्री उदयपुर आ गई। पीछे से मकान सूना था। अज्ञात चोरों ने मकान की खिडक़ी तोड़ दी और मकान में घुस गए। चोरों ने मकान के उपर की मंजिल पर अलमारियों के ताले तोडक़र अंदर से तीन तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र, दो चांदी की पाएजेब और 10 हजार रूपए नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *