Header Banner

न्यायिक कर्मियों ने निकाली वाहन रैली

BY — February 18, 2016

शेट्टी कमीशन की मांगों को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी

180205उदयपुर। शेट्टी पे कमीशन की मांग को लेकर चार दिनों से आंदोलन पर चल रहे न्यायिक कर्मचारियों ने गुरूवार को शहर में एक वाहन रैली निकालकर अपना प्रदर्शन किया। चार दिनों से इन लोगों का आंदोलन जारी है और न्यायालयों में काम प्रभावित हो रहा है।

न्यायिक कर्मचारी शेट्टी पे कमिशन की मांग को लेकर गुरूवार को भी सामूहिक अवकाश पर रहकर हड़ताल की। आज सुबह सभी न्यायालय परिसर में एकत्र हुए जहां से सभी दुपहिया वाहनों पर सवार होकर शहर में एक वाहन रैली निकाली। न्यायालय परिसर से रवाना हुई यह रैली शास्त्री सर्कल, टॉउन हॉल, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, घंटाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट, कलेक्ट्री होते हुए पुन: न्यायालय परिसर पहुंची। इस दौरान रास्ते में न्यायिक कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। न्यायालय परिसर में एक बार फिर से सभा का आयोजन किया गया और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को दोहराया। इधर आंदोलन को चार दिन होने के कारण चार दिनों से काम प्रभावित हो रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply