नॉर्दर्न-वेस्टर्न रेलवे के जीएम सिंघल 19 को उदयपुर में

BY — February 18, 2016

उदयपुर -चित्तौडगढ खंड का करेंगे निरीक्षण

180206उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल सिंघल शुक्रवार को उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां उदयपुर-चित्तौड़गढ़ खंड का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। इसके तहत कर्मचारी कल्याण व यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के किए गए कार्यों का शुभारम्भ करेंगे।

साथ ही उदयपुर-चित्तौड़गढ़ खंड स्थित स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक इस खंड में आने वाले स्टेशनों की व्यवस्थाओं, रेल फाटकों, बड़े व छोटे पुलों आदि का जायजा लेंगे। उनके साथ अजमेर मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा, मुख्यालय के प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष व मंडल के शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *