Header Banner

कूडो इंडिया टीम में विपाश का चयन

BY — February 19, 2016

190201उदयपुर। आस्ट्रेलिया में मार्च में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कूडो चैम्पियनशिप के लिए इंडिया टीम में उदयपुर के विपाश मेनारिया का चयन किया गया है।

टीम इंडिया के निदेशक एवं कीफी अध्यक्ष सोशिहान मेहुल वोरा ने बताया कि चैम्पियनशिप से पूर्व 28 फरवरी तक फुकैत में अंतरराष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा जिसमें इंडिया की टीम भाग लेने कल मुंबई से रवाना होगी। टीम को पूर्व विश्व चैम्पियंस एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रतिदिन 8 घंटे प्रशिक्षण देंगे। इनमें कूडो, ब्राजीलियन जुजुत्सू, मायथाए, क्राबी क्राबोंग, ग्रेपलिंग आदि कलाओं के भेद एवं तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
कूडो राजस्थान के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बताया कि स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के केरीकुलम में कूडो को सम्मिलित कर लिया गया है। जल्द ही भारत सरकार इस कला को विद्यालयी खेलकूद में आवश्यक अंग के रूप् में सम्मिलित करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि विपाश राज्य से एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें भारतीय चयन समिति ने अंतरराष्ट्रीय शिविर हेतु चयन किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply