Header Banner

निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करें : खराड़ी

BY — February 19, 2016

विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव रिदम-2016 का समापन
देश भक्ति, राजस्थानी एवं पंजाबी रिमिक्स पर खूब थिरके छात्र छात्राएं

190202उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक होम्योपेथी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से प्रतापनगर स्थित एमएसडब्ल्यू के प्रांगण में वार्षिकोत्सव रिदम-2016 का समापन हुआ।

190203आयोजन सचिव डॉ. लिलि जैन ने बताया कि प्रारंभ मुख्य अतिथि आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त महावीर खराड़ी, अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, डॉ. अमिया गोस्वामी ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर की। डॉ. एजाज हुसैन ने बताया कि छात्र छात्राओं ने डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे, ये देश है वीर जवानों का, पधारो म्हारे देश, एक दो तीन….., पीली लुगडी रो…., एकल डांस, समूह डांस, में जम कर थिरके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महावीर खराड़ी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भावी चिकित्सकों का आव्हान किया कि वे ग्रामीण अंचल में जाकर मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा करें। संचालन डॉ. बबीता रशीद ने किया जबकि धन्यवाद डॉ. लिलि जैन ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply