Header Banner

अवैध रूप से ले जाते 50 लाख की शराब बरामद

BY — February 22, 2016

220201उदयपुर। डबोक थाना पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही करीब 50 लाख रूपए मूल्य की शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

डबोक थानाधिकारी को सूचना मिली कि अवैध रूप से एक ट्रक में शराब तस्करी कर गुजरात की ओर ले जाई जा रही है। इस पर उपनिरीक्षक मुकेश सोनी के नेतृत्व में नाकाबंदी की। पुलिस ने शंका के आधार पर तलाशी ली तो ट्रक में अवैध रूप से शराब भरी थी। चालक ने अपना नाम दलजीतसिंह निवासी हुडको कॉलोनी नांदेड़ महाराष्ट्र और खलासी ने अपना नाम रणजीतसिंह निवासी गुड़ली चंदनपुरा नजीबबाद होना बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह ट्रक हरियाणा में दिया गया था और ट्रक को गुजरात सीमा में ले जाकर छोडऩा था। पुलिस के अनुसार ट्रक में 1300 पेटी शराब भरी थी, जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपए आंकी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply