Header Banner

न्यायिक कर्मियों का बहिष्कार जारी

BY — February 22, 2016

पे कमीशन की मांग को लेकर निकाली रैली

220202उदयपुर। शेट्टी पे कमीशन की मांग को लेकर कई दिनों से चल रहा न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को न्यायिक कर्मचारियों ने एक रैली निकाली और मानव श्रृंख्ला बनाकर प्रदर्शन किया। न्यायिक कर्मचारियों के आंदोलन पर होने के कारण अदालतों का काम काफी प्रभावित हो रहा है।

गौरतलब है कि शेट्टी पे कमीशन को लागू करने की मांग को लेकर न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन पिछले कई दिनों से चल रहा है। सोमवार सुबह सभी न्यायिक कर्मचारी न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए। संघर्ष समिति के संयोजक निरंजन शर्मा के नेतृत्व में एक जुलूस यायालय परिसर से प्रारम्भ हुआ। सभी कर्मचारी न्यायालय से रवाना हुए और चेतक चौराहे से घूमकर पुन: न्यायालय में आए। कोर्ट चौराहे पर कर्मचारियों ने मानव श्रृंख्ला बनाई और प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कर्मचारी पुन: न्यायालय परिसर में गए। जहां पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में कर्मचारियों ने राज्य सरकार की निंदा की और शेट्टी पे कमीशन लागू नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। इधर कर्मचारियों के अवकाश पर होने के कारण अदालतों का काम प्रभावित हो रहा है और न्यायालय में जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply