होमगार्ड कर्मियों के साथ मारपीट

BY — February 23, 2016

Police_capउदयपुर। एमबी चिकित्सालय में मंगलवार दोपहर को होमगार्डकर्मियों के साथ युवकों ने मारपीट कर दी।

जानकारी के अनुसार ट्रोमा सेंटर में मंगलवार सुबह दो होमगार्डकर्मी योगेन्द्रसिंह और भूपेन्द्रसिंह दोनों ड्यूटी पर थे। ट्रोमा सेंटर में साफ-सफाई की जा रही थी। अंदर जाने को लेकर कुछ युवक इन दोनों होमगार्डकर्मियों से उलझ गए और धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। जिससे हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की के दौरान ही होमगार्डकर्मियों की वर्दी फट गई। लोगों ने दो को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में होमगार्डकर्मी भी एकत्रित हो गए। जो दोनों को पकडक़र चौकी पर लेकर गए। जहां पर पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद सभी चिकित्सालय के अधीक्षक के कार्यालय पर गए। जहां पर उन्होंने शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply