Header Banner

बिजली कनेक्‍शन काटने में मारपीट पर मामला दर्ज

BY — February 23, 2016

230204उदयपुर। डबोक में विद्युत कनेक्शन काटने के लिए गए एक अभियंता के साथ एक युवक ने मारपीट कर राज्यकार्य में बाधा पहुंचाई।

जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग में कनिष्ठ अभियंता गिरिराज प्रसाद ने मामला दर्ज करवाया कि बिल जमा नहीं करवाने पर वह गणेश कीर के घर पर विद्युत कनेक्शन काटने के लिए गया था। जहां पर कनेक्शन काटने क बाद आरोपी किशन कीर आया और उसके साथ मारपीट  कर राज्यकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply