थाने पर बुलाने के बहाने अपहरण कर मारपीट

BY — March 9, 2016

Police_capउदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ उसे गलत फोन कर थाने पर बुलाने के बहाने रास्ते में अपहरण कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार प्रफुल्ल पुत्र हिरालाल रातलिया निवासी टैगोर नगर सेक्टर 4 ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास कुछ दिनों पूर्व एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपने आप को अंबामाता थाने से बोलना बताया और उसे थाने पर आने के लिए कहा था। इस पर वह थाने पर गया तो वहां पर पता चला कि उसे किसी ने नहीं बुलाया था। पुन: आ रहा था तो रास्ते में मल्लातलाई चौराहे पर किशोर वैष्णव, लाला लखारा, रामनारायण लखारा निवासी सेक्टर 4 उसे अपने साथियों के साथ जबरन कार में डालकर रॉयल गार्डन की ओर लेकर गए। जहां पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी उसे जबरन थाने में लेकर गए और गलत तथ्यों से शांतिभंग में गिरफ्तार करवा दिया। आरोपी उसकी बाईक भी छीनकर ले गए। बाहर आने पर उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *