Wed, September 23, 2026
Header Banner

युवक के खिलाफ आईडी हैक कर गलत कमेंट करने का मामला

BY — March 9, 2016

090304उदयपुर। शहर के भुपालपूरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ उसकी आईडी हैक कर सोशल साईट पर गलत कमेंट करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार स्वामीनगर टेकरी लिंक रोड़ निवासी एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी दुर्गानर्सरी रोड़ स्थित एक शॉपिंग मॉल में एक ऑफिस है। कुछ दिनों पूर्व उसे पता चला कि उसकी ईमेल आईडी हैक कर दी और इस ईमेल आईडी से फेसबुक पर एक अकाउंट बना दिया और इस अकाउंट पर उसकी फोटो लगा रखी है और गलत कमेंट किए जा रहे है। इस बारे में उसने पता किया तो सामने आया कि उसकी ईमेल आईडी को आरोपी समीर अंसारी पुत्र आमिर मोहम्मद निवासी दुलहमदासपुर भदोही संत रविदास नगर उत्तरप्रदेश ने हैक किया है। इस पर इस युवती की ओर से इस युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply