Wed, September 23, 2026
Header Banner

प्रो. शर्मा एमपीयूएटी के नए कुलपति

BY — March 10, 2016

100301उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति के रूप में प्रो. उमाशंकर शर्मा की नियुक्ति के आदेश राजभवन से गुरूवार को प्राप्त हुए।

प्रो. शर्मा राजस्थान कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग के पूर्व आचार्य रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिये की गई है। नवनियुक्त कुलपति डॉ. शर्मा शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। राजभवन से डॉ. शर्मा की नियुक्त के आदेश प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि डॉ. उमाशंकर शर्मा इसी विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विश्वविद्यालय में सेवाएं प्रदान कर चुके हैं तथा सरल, सेवाभावी एवं सहृदयी व्यक्तित्व के धनी हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply