छात्र विवेक के आधार पर केरियर चुने : वर्मा

BY — March 10, 2016

राजस्थान विद्यापीठ में कॅरियर काउन्सलिंग पर सेमीनार

100302उदयपुर। छात्रों को जॉब एवं केरियर दोनों में अंतर समझना चाहिए। अगर लाईफ बनाना है तो केरियर पर फोकस करना चाहिए। आज हर माता पिता को अपने बच्चे से बेहतर से बेहतर करने की अपेक्षा होती है, उसे पूरा करने के लिए इधर उधर भागने की बजाय मुंह बंद, कान खुले और आंखे फोकस करनी चाहिए। जब तक छात्र कॅरियर पर फोकस नहीं करेगा, कॅरियर नहीं बना सकता।

100303ये विचार गुरूवार को राजस्थान विद्यापीठ के संघटक आईटी विभाग की ओर से आयोजित कॅरियर काउन्सलिंग सेमीनार में  उत्तर प्रदेश सरकार कॅरियर काउन्सलर मोटिवेटर के अतिरिक्त निदेशक डीके वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यलक्ते किए। उन्होंने कहा कि छात्रों में लगातार सीखने की प्रवृति होनी चाहिए तथा अपनी कमजोरियों को कभी छुपाना नहीं चाहिए। वर्मा ने कहा कि 21 वीं सदी के दौर में भी छात्र अपना कॅरियर च्वा।इस से नहीं चांस के आधार पर तय करता है। इसी कारण छात्र-छात्राएं स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद अनचाहे कॉलेजों में दाखिला लेकर अपना भविष्य अंधकार में डाल देते है इसलिए विद्यार्थी को अपना कॅरियर अपने मन से करना चाहिए न कि किसी के थोपे जाने से। आज देश में केरियर की कोई कमी नहीं है। निदेशक डॉ. मनीष श्रीमाली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेमीनार की जानकारी दी। संचालन डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत ने किया तथा धन्यवाद डॉ. भारत सिंह देवड़ा ने दिया। डॉ. हिना खान, डॉ. गौरव गर्ग, कृष्णकांत नाहर, दिनेश श्रीमाली, दिलीप चौधरी, भगवती लाल श्रीमाली सहित आईटी, एमबीए एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *