हिन्द जिंक के शेयरधारकों को 12,205 करोड़ रु. का अंतरिम लाभांश

BY — March 30, 2016

किसी भी निजी कंपनी द्वारा सर्वाधिक लाभांष

160301उदयपुर। हिन्दुस्तान ज़िक के निदेशक मण्डल ने स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर शेयरधारकों को 1200 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की है जो 2 रूपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 24 रु. है तथा कंपनी के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक लाभांष है।

लाभांश भुगतान रिकॉर्ड 7 अप्रेल 2016 होगी। लाभांश की राशि लगभग 12,205 करोड़ रु. होगी जिसमें लाभांश टेक्स भी सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त कपंनी में पहला विशेष लाभांष 3 रुपये 80 पैसा अक्टूबर, 2015 में दिया गया था जो लाभांष टेक्स सहित 1,932 करोड़ रुपय था।
हिन्दुस्तान जिंक के चेयरमैन अग्निवेश अग्रवाल ने बताया कि हम स्वर्ण जयन्ती वर्ष के दौरान कंपनी के बेहतर निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें खुशी है कि 12,205 करोड़ रुपये के लाभांश टेक्स को शामिल करते हुए विशेष स्वर्ण जयन्ती पर शेयरधारकों को लाभांश का तोहफा दिया जा रहा है।
हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने बताया कि कंपनी के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक लाभांश है। भारत सरकार ने हिन्दुस्तान ज़िक का वर्ष 2002 में विनिवेश से अब तक 22,566 करोड़ रुपये का लाभांष का भुगतान कर चुके हैं जिसमें लाभांश डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स भी सम्मिलित है तथा 16,000 करोड़ कंपनी अपने व्यवसाय के लिए निवेश कर चुकी है।
हिन्दुस्तान ज़िंक भारत का एकमात्र एवं विश्व  का एकीकृत जस्ता एवं सीसा उत्पादक तथा अग्रणीय चांदी उत्पादक कंपनी है। हिन्दुस्तान जिंक का प्रधान कार्यालय उदयपुर में, राजस्थान में रामपुरा आगुचा, सिन्देसर खुर्द, जावर, राजपुरा दरीबा एवं कायड़ में खदानें स्थित है तथा राजस्थान में ही दरीबा, चन्देरिया एवं देबारी में कंपनी के स्मेल्टर्स स्थित है तथा उतराखण्ड राज्य में भी कंपनी के प्लांट स्थित है।
हिन्दुस्तान ज़िक के पास 375.1 मिलियन टन उच्च संसाधन एवं भण्डार मौजूद है जिसमें उच्च ग्रेड रिजर्व औसतन 11.5 प्रतिषत जस्ता-सीसा मौजूद है। कंपनी 2003 से लगातार संसाधनों एवं भण्डारों का विकास कर रही है तथा खदानों की 25 वर्ष की आयु है। हिन्दुस्तान जिंक ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए कोयले पर आधारित 474 मेगावाट के कैप्टिव पावर स्थापना की है। इसके अतिरिक्त कंपनी के पास, 309 मेगावाट ग्रीन पावर, 274 मेगावाट पवन ऊर्जा सहित 35 मेगावाट वेस्ट हीट पावर मौजूद है। ज्ञातव्य रहे कि कंपनी के पास 18,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। वेदान्ता लिमिटेड की अनुषंगी हिन्दुस्तान ज़िक बीएसई एवं एनएसई में सूचीबद्ध कंपनी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *