Header Banner

पीएसके के लिए सामुदायिक भवन का एमओयू रजिस्टर्ड

BY — March 30, 2016

नगर निगम और विदेश मंत्रालय में हुआ एमओयू

300303उदयपुर। भारत सरकार द्वारा उदयपुर में स्वीकृत पासपोर्ट सेवा केन्द्र के लिए बुधवार को नगर निगम महापौर कक्ष में पासपोर्ट सेवा केन्द्र के भवन को लेकर नगर निगम व विदेश मंत्रालय के मध्य अनुबन्ध हुआ एवं अनुबन्ध उप पंजीयक कार्यालय उदयपुर में रजिस्टर्ड किया गया।

विदेश मंत्रालय की ओर से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जयपुर विवेक जैफ तथा निगम की ओर से महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किए। इससे पूर्व निगम में एक बैठक हुई बैठक में प्रस्तावित पासपोर्ट सेवा केन्द्र को लेकर चर्चा हुई। बैठक में महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ, पासपोर्ट कार्यालय के प्रोटोकाल अधिकारी के.एस.चौहान, उदयपुर ऑन लाईन पासपोर्ट सेवा केन्द्र के पूर्व प्रभारी एलडी शर्मा, निगम के अधिशाषी अभियन्ता मुकेश पुजारी, राजस्व निरीक्षक नितिश भटनागर, पार्षद तेजेन्द्र सिंह रोबिन, देवेन्द्र जावलिया उपस्थित थे। निगम द्वारा पासपोर्ट सेवा केन्द्र के लिए भवन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ को सौंप दिया। पासपोर्ट कार्यालय द्वारा शीघ्र ही पासपोर्ट सेवाकेन्द्र में तकनीकी संसाधन स्थापित किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply