स्थायीकरण की मांग पर नर्सिंगकर्मियों का क्रमिक अनशन

BY — March 30, 2016

300302उदयपुर। अस्थाई नर्सिंगकर्मी स्थाई करने की मांग बुधवार को एमबी चिकित्सालय में क्रमिक अनशन पर बैठ गए।

राज्य सरकार की ओर से कुछ समय पूर्व नर्सिंगकर्मियों की भर्ती निकाली थी। इस पर अस्थाई रूप से काम कर रहे नर्सिंगकर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया और स्थायी करने की मांग पर अड़ गए। बुधवार सुबह दर्जनों की संख्या में अस्थाई नर्सिंगकर्मी एमबी हॉस्पीटल के जनरल हॉस्पीटल के पोर्च में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पोर्च के सामने ही अस्थाई नर्सिंगकर्मियों अनशन शुरू कर दिया। बुधवार को सुरेन्द्र खटीक, सुरेन्द्र सोलंकी, सुभाष भाटी, सुभोल कुमारी, सुविता कुमारी, शहजाद खान, महेश गढ़वाल, कमल किशोर, टीकाराम क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन कर रहे अस्थाई नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि यदि शीघ्र ही उन्हें स्थायी नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *