Header Banner

बस स्टैंड से 40 तोला सोने के जेवर से भरी अटैची चोरी

BY — April 29, 2016

290407उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड से शुक्रवार को 40 तोला सोने के जेवरों से भरी अटैची चोरी हो गई। अटैची में महंगे कपड़े के अलावा अन्य सामान भी था।

जानकारी के अनुसार नांदेशमा निवासी करणसिंह भंडारी देवगढ़ स्थित ससुराल में शादी में भाग लेने जा रहा था। उदयपुर आया जहां उदयपुर से धौलपुर वाया देवगढ़ जाने वाली बस में सवार हुआ। करणसिंह की पत्नीद ने सीट रोकने के लिहाज से अज्ञात व्य क्ति के हाथों अटैची अंदर रखवा दी। फिर वह बस में चढ़ी और अटैची को उपर जाली पर रख दिया। टिकट लेने गए करणसिंह ने वापस आकर पत्नीअ से खुल्ले  पैसे मांगे। खुल्ले  पैसे देने उसकी पत्नी  नीचे उतरी और वापस आकर सीट पर बैठी तो उसके होश उड़ गए। अटैची गायब थी। उसने पति को बताया। बताया गया कि अटैची में सोने के बाजूबंद, कंदोरा, चूडि़यां, नेकलेस, अंगूठी, टॉप्सॉ आदि थे। काफी तलाशने के बाद कुछ पता नहीं चला तो दंपती सूरजपोल थाने पहुंचे। आरोपी का हुलिया तक पता नहीं होने के कारण पुलिस को परेशानी आ रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply